फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सिटी हार्ट एकेडमी में दंत शिविर का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
दादरी (संवाद)। नगर के कटहेरा रोड स्थित सिटी हार्ट एकेडमी स्कूल में राष्ट्रीय ओरल हेल्थ दिवस पर दंत शिविर के आयोजन में 250 बच्चों के दांतों की जांच की गई। डॉ. बिंदु चतुर्वेदी व आलोक कुमार ने बच्चों को बताया कि दांतों से संबंधित बीमारियों को लेकर जागरूक रहना चाहिए। दांतों की परेशानी होते ही डॉक्टर से परामर्श करना चाहिए। दांत शरीर का महत्वपूर्ण अंग है। जिसकी शरीर को स्वस्थ रखने में अहम भूमिका होती है। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए दांतों का स्वच्छ रहना जरूरी है। इस अवसर पर राहुल जोशी, कपिल चौधरी, प्रबंधक संदीप भाटी, प्रधानाचार्य रुचि भाटी आदि उपस्थित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें