फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: डेंगू जांच ड्रोन बना चैंपियन, लॉयड में नवाचार की उड़ान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क-3 स्थित लॉयड इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी में आयोजित दो दिवसीय हेल्थ-ए-थॉन 3.0 का समापन हो गया। प्रतियोगिता में 25 टीमों ने स्वास्थ्य सेवाओं को सस्ता और बेहतर बनाने के लिए नए आइडिया पेश किए। जामिया हमदर्द की टीम 'लैब इन एयर' ने डेंगू जांच किट से लैस ड्रोन बनाया। इसे पहला पुरस्कार और 15 हजार रुपये मिले। अमिटी यूनिवर्सिटी की टीम दूसरे और लॉयड की टीम तीसरे स्थान पर रही। दृष्टिबाधितों के लिए स्मार्ट दवा प्रबंधन प्रणाली और बधिरों के लिए अलर्ट बैंड भी आकर्षण रहे। संस्थान चयनित विचारों को पेटेंट, इन्क्यूबेशन और निवेशकों से जोड़ने में मदद करेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें