ग्रेटर नोएडा (संवाद)। अधिसूचित क्षेत्र के गांव की मूलभूत समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर करप्शन फ्री इंडिया संगठन के कार्यकर्ताओं ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के दफ्तर पर प्रदर्शन किया। संगठन के संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय व आलोक नागर ने बताया कि प्राधिकरण के तहत आने वाले गांव विकास की बाट जोह रहे है लेकिन लापरवाह अधिकारियों की वजह से गांवों में स्ट्रीट लाइट बंद है। मुख्य मार्गों पर जलभराव हो रहा है। प्रदर्शनकारियों ने जुनेदपुर गांव में शहीद गुर्जर दरियाव सिंह नागर चौक पर हाई मास्क लाइट लगाने, गांव के अंदर पोल लाइटों को जल्द ठीक करने व नई लाइट लगाने की मांग की गई। मायचा के सभी देवस्थानों समेत क्षेत्र की समस्याओं के लिए ज्ञापन सौंपा। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि जल्द समस्याओं का निवारण नहीं हुआ तो संगठन आंदोलन करेगा।