महेंद्रगढ़। जिला कांग्रेस की ओर से महेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र में वोट चोर गद्दी छोड़ प्रदर्शन और हस्ताक्षर अभियान के आज महेंद्रगढ़ की यादव धर्मशाला में कार्यक्रम होगा। धर्मशाला में सुबह दस बजे कार्यक्रम के बाद कांग्रेसी आजाद चौक तक प्रदर्शन करेंगे। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सत्यवीर यादव ने बताया कि राहुल गांधी के वोट चोर गद्दी छोड़ प्रदर्शन एवं हस्ताक्षर अभियान के तहत विधानसभा महेंद्रगढ़ में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। शहर में आजाद चौक तक प्रदर्शन और हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा। संवाद