09 एसडीएम योगेश मेहरा को ज्ञापन सौंपते सिंधी बिरादरी के सदस्य।स्रोत-जागरूक पाठक
- फोटो : अमर उजाला
छत्तीसगढि़या क्रांति सेना के अध्यक्ष अमित बघेल की विवादित टिप्पणी पर सिंधी युवा संगठन और सिंधी बिरादरी ऋषिकेश ने गहरी नाराजगी व्यक्त की है। संगठन की ओर से एसडीएम ऋषिकेश को ज्ञापन देकर ईष्टदेव प्रभु झूलेलाल पर अभद्र टिप्पणी करने वाले पर कार्रवाई की मांग की गई है। ज्ञापन देने वालों में गौरव कुकरानी, आशीष लालवानी, आवेश आडवाणी, विजय छाबड़ा, सुरेंद्र पाहवा, घनश्याम मेहता, अनिल अरोड़ा आदि शामिल रहे।