नोएडा। दिवाली से पहले नोएडा एवं एनसीआर क्षेत्र से विभिन्न शहरों को जाने वाली वातानुकूलित निजी बसों में यात्रियों से मनमाना किराया वसूले जाने पर रोकथाम के लिए युवा क्रांति सेना की ओर से गौतमबुद्ध नगर के सांसद डॉ महेश शर्मा को पत्र लिखा गया है। अध्यक्ष अविनाश सिंह ने बताया कि निजी बसें मनमाना किराया वसूल कर रही हैं, ऐसे में इन पर नियमों के अनुरूप लगाम लगनी चाहिए। इसके लिए सांसद से लेकर, यूपी की परिवहन आयुक्त, क्षेत्रीय आरटीओ अधिकारी समेत जिले की डीएम को भी पत्र लिखा गया है। ब्यूरो