फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: अवैध निर्माण को रोकने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के पदाधिकारियों ने सोमवार को चिटहैरा गांव में चल रहे अवैध निर्माण एवं प्लॉटिंग की रोकथाम के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ सुमित कुमार को ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष तनीष्क चंदेला ने मांग कि सभी अवैध निर्माण व प्लॉटिंग को तत्काल रोका जाए। दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो। इस प्रकरण में संलिप्त प्राधिकरण कर्मचारियों की विभागीय जांच कर कठोर कार्रवाई की जाए। भूमि को स्थायी रूप से सील कर पुनः कब्जे से रोका जाए। उन्होंने कहा कि यदि ऐसे अवैध कार्यों को समय रहते नहीं रोका गया, तो यह न केवल ग्रेटर नोएडा के सुनियोजित विकास को प्रभावित करेगा, बल्कि प्राधिकरण की साख को भी नुकसान पहुंचाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें