ग्रेटर नोएडा (संवाद)। क्षेत्रीय खेल परिसर बचाओ समिति के प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह से उनके आवास पर मुलाकात की और प्राधिकरण की प्रस्तावित हॉकी स्टेडियम योजना का विरोध दर्ज कराया। समिति के सदस्यों ने ज्ञापन सौंपते हुए मांग की कि स्टेडियम को किसी अन्य स्थान पर स्थानांतरित किया जाए तथा स्वीकृत बजट का उपयोग जोनल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में जनसुविधाओं के विकास पर किया जाए। समिति के सदस्य सतेंद्र नागर ने बताया कि जोनल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स क्षेत्र के युवाओं के लिए खेल और शारीरिक दक्षता परीक्षाओं की तैयारी का प्रमुख केंद्र है। विधायक ने समिति के सदस्यों, खिलाड़ियों और युवाओं की बातों को गंभीरता से सुना तथा मामले में प्राधिकरण अधिकारियों से बातचीत करने का आश्वासन दिया समिति के सदस्य मुकेश बिधूड़ी, आर्यबन्धु, रविंद्र रावत, इंद्रराज सिंह नागर, मिंटू भाटी आदि लोग मौजूद रहे।