फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: चिकित्सा बिल जमा करने की पुरानी व्यवस्था बहाल करने की मांग, 2 नवंबर को धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। चिकित्सा प्रतिपूर्ति के बिल जमा करने की पुरानी व्यवस्था बहाल करने की मांग को लेकर सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश दो नवंबर को जिला मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शन करेगा। गौतमबुद्धनगर में कलेक्ट्रेट पर सुबह 11 बजे धरना दिया जाएगा। इस दौरान मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर चिकित्सा बिल ऑनलाइन के साथ ऑफलाइन जमा करने की सुविधा भी बहाल करने की मांग की जाएगी। एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामऔतार पाल ने बताया कि शासन ने नौ सितंबर 2026 से सेवारत कर्मचारियों और पेंशनर्स के चिकित्सा प्रतिपूर्ति दावों के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू की है। उनके मुताबिक, नई व्यवस्था से पेंशनर्स को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने मांग की कि ऑनलाइन प्रक्रिया के साथ पहले की तरह कार्यालयाध्यक्ष के माध्यम से ऑफलाइन बिल जमा करने का विकल्प भी दिया जाए। एसोसिएशन का कहना है कि इससे पेंशनर्स को चिकित्सा प्रतिपूर्ति के दावों में सुविधा मिलेगी। वहीं, 27 अक्तूबर को मुख्य विकास अधिकारी के सभागार में चिकित्सा प्रतिपूर्ति और आठवें वेतन आयोग से जुड़े मुद्दों पर चर्चा के लिए बैठक भी आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें