फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बस सेवा दोबारा शुरू करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा संवाद। महावड़ से सैनी सुनपुरा होते हुए ग्रेटर नोएडा वेस्ट के लिए चलने वाली रोडवेज बस बंद कर दी गई। इससे 40 गांवों के लोगों को दिक्कत हो रही है और वह निजी वाहनों में यात्रा करने के लिए मजबूर हैं। महावड़ से बादलपुर, सादौपुर की झाल से होती हुई सैनी, सुनपुरा, खेडी, रुपवास से होती हुई ग्रेटर नोएडा वेस्ट के लिए एक साल पहले रोडवेज की बस चलाई गई थी। निगम के चालक और परिचालकों ने बस के चलने लायक सड़क नहीं होने का कारण बताया था। लोग लगातार बस चलाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। आर्य प्रतिनिधि सभा के जिला उपाध्यक्ष डाॅ. आनंद आर्य ने रोडवेज डिपो के आरएम को पत्र लिखकर बस सेवा शुरू कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें