संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। दादरी आरओबी के पास सड़क के बीचों-बीच बने गड्ढे के कारण लगातार वाहन चालक गिरकर हादसे का शिकार हो रहे हैं। सड़क पर करीब 20 दिनों से गड्ढा बना हुआ है। कई बार तेजी से निकलने के दौरान वाहन क्षतिग्रस्त हो जाते हैं। वहीं, यातायात भी बाधित होता है। किसान नेता मनेंदर सिंह ने बताया कि सड़क को ठीक कराने की मांग नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी से की गई है।