अट्टा पीर चौक का नाम वंदे मातरम करने की मांग
नोएडा (संवाद)। बलिदान दिवस के अवसर पर विश्व हिंदू महासंघ, जिला गौतमबुद्ध नगर की टीम ने अट्टा पीर चौक का नाम बदलकर वंदे मातरम चौक करने की मांग को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित किया गया। जिला अध्यक्ष विपिन चौधरी ने बताया कि 23 मार्च को शहीद-ए-आजम भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के बलिदान दिवस के अवसर पर यह मांग उठाई गई है। इस दौरान राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष योगी तेजपाल, जिला प्रभारी चौधरी तेज सिंह, नीलम राणा और किरण त्यागी सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।