फोटो
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का नाम महर्षि दयानंद सरस्वती के नाम पर रखने की मांग को लेकर नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा नामकरण संघर्ष समिति की बैठक हुई। आर्य प्रतिनिधि सभा गौतमबुद्ध नगर के तत्वावधान में हुई बैठक में 22 अगस्त को नई दिल्ली के ग्रेटर कैलाश फेस-1 में होने वाले आर्य महासम्मेलन की तैयारियों पर चर्चा की गई। सम्मेलन संयोजक डॉ. राकेश कुमार आर्य ने बताया कि आंदोलन की आगामी रणनीति महासम्मेलन में तय होगी। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार से एयरपोर्ट का नाम महर्षि दयानंद सरस्वती के नाम पर रखने की मांग की जाएगी। बैठक में देवेंद्र सिंह आर्य, ब्रह्मचारी आर्य सागर, डॉ. धर्मप्रकाश आर्य समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।