फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: महावड़ मार्ग को गड्ढामुक्त कराने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। दादरी में जीटी रोड से गांव महावड़ को जोड़ने वाले संपर्क मार्ग की जर्जर हालत को देखते हुए सड़क की मरम्मत कराने की मांग उठी है। आर्य प्रतिनिधि सभा के जिला उपाध्यक्ष डॉ. आनंद आर्य ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर मार्ग को गड्ढामुक्त कराने की मांग की है। उन्होंने बताया कि डेरी मच्छा के पास सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हैं। इससे कूड़ी खेड़ा, महावड़ और बंबावड़ समेत आधा दर्जन से अधिक गांवों के लोगों को परेशानी होती है। दोपहिया वाहन चालक गिरकर चोटिल हो रहे हैं। उन्होंने जल्द मरम्मत कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें