फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: अनंत चतुर्दशी पर बूचड़खाने बंद रखने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
फोेटो
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

नोएडा। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर मांस की दुकानों और पशुवधशालाओं को बंद रखने की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को विश्व जैन संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ज्ञापन भेजा। यह ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट गौतमबुद्ध नगर अरविंद मिश्रा के माध्यम से दिया गया। विश्व जैन संगठन के अध्यक्ष केके जैन ने कहा कि अनंत चतुर्दशी जैन समाज का प्रमुख और पवित्र पर्व है। इस दिन समाज के लोग उपवास, तप, साधना और धार्मिक आराधना करते हैं। उन्होंने कहा कि इस दिन मांस की बिक्री और पशुवध की गतिविधियां होने से जैन समाज की धार्मिक भावनाएं आहत हो सकती हैं। इस मौके पर संगठन के अध्यक्ष केके जैन, सचिव दिनेश प्रदीप जैन, हरीश जैन व राहुल जैन सहित समाज के अन्य प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें