दादरी से गाजियाबाद के बीच ई-बसों की संख्या बढ़ाने की मांग
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। दादरी से गाजियाबाद के बीच चल रही ई-बस सेवा में यात्रियों की संख्या बढ़ गई है। इन दिनों यात्रियों को खड़े होकर यात्रा करनी पड़ रही है। आर्य प्रतिनिधि सभा के जिला उपाध्यक्ष डा. आनंद आर्य ने नगर निगम गाजियाबाद को पत्र लिखा है। दादरी से कौशांबी के बीच में 15 ई-बसें चल रही है। इस रूट पर सवारियां अधिक होने के चलते बस भर कर चल रही हैं। लोग लंबे समय से बसों की संख्या बढ़ाने की मांग कर रहे है।