ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित आम्रपाली गोल्फ होम्स एवं किंग्सवुड सोसाइटी के लोगों ने आगामी एओए चुनावों के लिए गठित वर्तमान इलेक्शन कमेटी को भंग करने की मांग की है। उनका कहना है कि कमेटी में लगातार हो रहे इस्तीफों, पक्षपात के आरोपों और पारदर्शिता की कमी है। निवासियों ने बताया कि वर्तमान इलेक्शन कमेटी निष्पक्षता से काम नहीं कर रही है। एक पक्ष विशेष के समर्थन में कार्य कर रही है। इससे चुनाव की निष्पक्षता पर प्रश्नचिह्न लग गया है। इलेक्शन कमेटी के अधिकतर सदस्यों ने आंतरिक मतभेद, समन्वय की कमी और मनमानी के चलते इस्तीफा दे दिया है। इससे समिति की वैधता और कार्यक्षमता पूरी तरह समाप्त हो गई है। ब्यूरो