ग्रेटर नोएडा(संवाद)। साकीपुर गांव के नजदीक स्थित जीटा-1 सेक्टर में शराब के ठेका बंद कराने की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने आबकारी विभाग को ज्ञापन सौंपा। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश प्रचार मंत्री हरजीत भाटी ने बताया कि आबादी के बीच में साकीपुर गांव जीटा-1 सेक्टर में शराब का ठेका खोला हुआ है। यहां पर आए दिन विवाद और आपस में मारपीट होती है। गांव का माहौल खराब हो गया है। यूनियन ने ठेका बंद कराने की मांग की है। इस अवसर पर सचिन प्रधान, मुस्तकीम सैफी, आस मोहम्मद, विनोद कुमार, धर्मेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।