फोटो-
नोएडा। आरडब्ल्यूए सेक्टर-34 ने नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी को पत्र लिखा है। इसमें शहर के सभी फुटपाथों को तत्काल अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की गई है। फेडरेशन के अध्यक्ष के के जैन ने बताया कि सेक्टर-34 में चार शॉपिंग कॉम्प्लेक्स होने के बावजूद फुटपाथों पर वेंडिंग जोन संचालित हैं। रेहड़ी-ठेले और दस से अधिक पान की गुमटियां भी फुटपाथों पर अतिक्रमण किए हुए हैं। इससे बच्चों, महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगजनों को असुविधा होती है और पैदल यात्री सड़क पर चलने को मजबूर हैं। कई बार शिकायत करने के बाद भी कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है। फेडरेशन ने मांग की है कि वेंडिंग ज़ोन का संचालन केवल निर्धारित स्थानों पर ही किया जाए, अन्य जगह से अतिक्रमण को हटाया जाए। ब्यूरो