ग्रेटर नोएडा (संवाद)। सेक्टर ज्यू-3 के सी ब्लॉक के पार्कों की बदहाल स्थिति को लेकर आरडब्ल्यूए ने प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार को पत्र भेजा है। अध्यक्ष देवेंद्र भाटी ने बताया कि पार्कों की जालियां टूटी हैं और जगह-जगह गड्ढे हैं। जर्जर हट और टूटे फर्श से बच्चों व बुजुर्गों के चोटिल होने का खतरा है। निर्माण कार्य का मलबा भी पड़ा है। आरडब्ल्यूए ने दीपावली से पहले सफाई, मरम्मत, चारदीवारी, बेंच और हट की रंगाई-पुताई कराने की मांग की है।