दनकौर (संवाद)। करप्शन फ्री इंडिया संगठन के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को जिला उपाध्यक्ष राकेश नागर के नेतृत्व में ग्रेनो प्राधिकरण के ओएसडी मुकेश कुमार सिंह से मुलाकात की। ओएसडी से जुनैदपुर गांव व अन्य गांवों में टूटी सड़कों की मरम्मत कराने की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा गया। संगठन के संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय व मास्टर दिनेश नागर ने बताया कि गांव की मुख्य सड़क बदहाल स्थिति में है जिसमें कई कई फीट गहरे गड्ढे हो गए है। आए दिन लोगों को दुर्घटनाओं का शिकार होना पड़ रहा है। गांव में श्मशान घाट के रास्ते पर जलभराव व तालाब ओवरफ्लो होने से घरों में पानी भर रहा है। युवाओं की शिक्षा के लिए लाइब्रेरी की व्यवस्था व खेल कूद का मैदान नहीं है। डाढा गांव में आरसीसी रोड 2 महीने में ही टूटी पड़ी हैं। चेतावनी दी गई कि यदि जल्द समस्याओं का निवारण नहीं हुआ तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान प्रदेश महासचिव मास्टर दिनेश नागर, प्रेम प्रधान, राकेश नागर, कुलबीर भाटी, गौरव भाटी, राम नागर, लखमी पंडित, धीरज नागर, ब्रह्म प्रधान, कमल नागर, जितेंद्र भाटी व नरेश भाटी, तिमराज, हरेंद्र व सुनील नागर आदि लोग मौजूद रहे।