ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने टीईटी में शामिल होने वाले शिक्षक-शिक्षिकाओं को 2 से 4 नवंबर तक विशेष अवकाश देने की मांग की है। जिलाध्यक्ष प्रवीन शर्मा ने बीएसए को पत्र सौंपकर जनगणना प्रशिक्षण से छूट देने का अनुरोध किया। उन्होंने बताया कि 3 नवंबर को होने वाली परीक्षा के कई केंद्र मेरठ और आगरा मंडल में हैं। शिक्षकों को 2 नवंबर को रवाना होकर 4 नवंबर को लौटना होगा। उन्होंने अनुपस्थिति पर प्रतिकूल कार्रवाई नहीं करने की मांग भी की। ब्यूरो