फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: गिरफ्तार किसानों की बिना शर्त रिहाई की मांग

विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर धरना देने जा रहे किसानों को पुलिस ने रोककर हिरासत में लिया। संवाद
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। यमुना प्राधिकरण पर प्रदर्शन करने जा रहे किसानों की गिरफ्तारी के विरोध में किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा ने पुलिस आयुक्त के नाम ज्ञापन सौंपकर गिरफ्तार किसानों की बिना शर्त तत्काल रिहाई की मांग की। बृहस्पतिवार दोपहर सेक्टर ओमीक्रॉन-1ए में किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा के पदाधिकारी एकत्र हुए। पुलिस ने उन्हें वहीं रोक दिया। मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव आलोक नागर और राष्ट्रीय प्रवक्ता बृजेश भाटी ने बताया कि यमुना प्राधिकरण पर अपनी जायज मांगों को लेकर शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे किसानों को गिरफ्तार किया गया है। इस दौरान सेक्टर के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष योगेंद्र मावी, मनीष नागर, उमेश ठाकुर, सीपी सोलंकी, अंकुर नागर, हंसराज मावी, ईलम सिंह, अरविंद सिंह, आकाश भाटी व अमित नागर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें