फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जेल में बंद किसानों को रिहाई की मांग, धरने पर जमे सैंकड़ों किसान

Thu, 08 Jun 2023 11:53 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों को रिहाई मांग को लेकर दिया धरना
विज्ञापन

-किसान संगठनों के पदाधिकारियों ने पहुंचकर आंदोलन को दिया समर्थन

संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। रिहाई समेत अन्य मांगों को लेकर बड़ी तादाद में किसान ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण कार्यालय के बाहर धरने पर जमे रहे। बृहस्पतिवार को सात किसान संगठनों ने धरने को समर्थन दिया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जब तक किसानों को बिना शर्त जेल से रिहा कर मुकदमे वापस नहीं लिए जाएंगे तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
नए जमीन अधिग्रहण कानून को लागू कराने समेत मांगों को लेकर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर पिछले डेढ़ माह से महापड़ाव जारी है। छह जून को पुलिस ने लाठीचार्ज कर 33 किसानों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था। पुलिस की लाठीचार्ज और गिरफ्तारी से नाराज किसानों ने दोबारा से प्राधिकरण के गेट पर धरना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को किसान संघर्ष समिति ने नारेबाजी करते हुए जिला मुख्यालय पहुंचकर अपर जिलाधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। समिति के प्रवक्ता मनवीर भाटी ने कहा कि किसानों की जायज मांगें भी पूरी नहीं की जा रही हैं। मौके पर रमेश रावल, भगवंत सिंह भाटी, ओमवीर नेताजी, अजब सिंह प्रधान, रामी प्रधान, धर्मपाल प्रधान, राजवीर, करनसिंह भाटी, पवन शर्मा, विकास नागर, महेश प्रधान, भीमसिंह भाटी समेत किसानों ने अपने विचार रखे। धरने पर महिलाएं भी शामिल रहीं।
वहीं जेल में बंद किसानों को रिहा कराने समेत मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया है। मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन चलाने की चेतावनी दी है। भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष मनोज मावी और नोएडा अध्यक्ष अशोक भाटी ने चेतावनी दी है कि अगर किसानों को बिना शर्त रिहा नहीं किया तो आंदोलन की रणनीति तय की जाएगी। वहीं भारतीय किसान यूनियन कृषक ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर किसानों को रिहा कराने की मांग की। इस मौके पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमन ठाकुर समेत पदाधिकारी मौजूद रहे। वहीं भारतीय किसान यूनियन कृषक के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमन ठाकुर और प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र गुर्जर ने किसानों पर लाठी चलाने और धरने से उठाने के अलावा किसानों पर रिपोर्ट दर्ज करने के विरोध में पदाधिकारी और कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष हरिओम सिंह, हरीश छौकर, रामभरोसे, मुकेश कुमार गौड, अनिल भाटी, सोनू आदि समेत काफी लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


किसानों से मिलेगा राष्ट्रीय लोकदल का प्रतिनिधिमंडल
राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष जर्नादन भाटी ने बताया कि लाठीचार्ज कर किसानों को जेल में बंद करने के मामले को लेकर एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को जनपद आएगा। प्रतिनिधिमंडल में विधायक चंदन सिंह चौहान, इंद्रवीर सिंह भाटी और अजीत दौला भी शमिल रहेंगे। उन्होंने कहा कि किसानों से वार्ता के बाद राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी को जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें