यमुना सिटी (संवाद)। सेक्टर-22डी सोसाइटी में जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने से निवासी परेशान हैं। लोगों का कहना है कि गूल संकरा होने के कारण बारिश का पानी तेजी से नहीं निकल पाता और सड़कों पर जलभराव हो जाता है। निवासियों ने गूल की जगह चौड़ा नाला बनाने की मांग की है। उनका कहना है कि कई दिनों तक पानी जमा रहने से मच्छर पनप रहे हैं और बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है। प्राधिकरण को जल्द जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त करनी चाहिए।