पार्क और ग्रीन बेल्ट की साफ-सफाई करने की मांग
नोएडा। सेक्टर-62 सी ब्लॉक रजत विहार सोसाइटी की आरडब्ल्यूए ने प्राधिकरण से पार्क और ग्रीन बेल्ट की साफ-सफाई करने की मांग की है। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष अमित नागपाल ने बताया कि पार्कों और ग्रीन बेल्ट की स्थिति बेहद खराब है। जगह-जगह कूड़ा फैला है, घास बढ़ी हुई है, पौधों की देखरेख नहीं हो रही। उन्होंने बताया कि प्राधिकरण के उद्यान विभाग को कई बार अवगत कराने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। निवासियों को गंदगी और बदहाली के बीच रहना पड़ रहा है। प्राधिकरण के संबंधित अधिकारियों से मांग है कि तत्काल सफाई अभियान चलाकर पार्कों और ग्रीन बेल्ट की नियमित देखरेख सुनिश्चित करें। ब्यूरो