फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग, शव रखकर लगाया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग, शव रखकर लगाया जाम
विज्ञापन

अलीगढ़ के पिसावा स्थित नहर में युवक का शव मिलने का मामला, दोस्त के खिलाफ दर्ज हुआ था हत्या का केस
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। अलीगढ़ के पिसावा स्थित नहर में 22 जुलाई को मिला गांव देवटा निवासी रोहित का शव मंगलवार को बिलासपुर पहुंचा। हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए परिजन और ग्रामीणों ने खेरली नहर के पास शव रखकर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने किसी तरह से परिजनों को समझा बुझाकर जाम खुलवाया।

देवटा निवासी रोहित 20 जुलाई को ग्रेटर नोएडा स्थित कंपनी में ड्यूटी करने गया था। शाम को घर नहीं लौटा तो परिजनों तलाश की। बाद में परिजन ने बीटा-2 कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई। 22 जुलाई को रोहित का शव अलीगढ़ क्षेत्र स्थित पिसावा नहर में मिला। इस मामले में रोहित के भाई अनिल ने रोहित के दोस्त सत्येंद्र के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप है कि रोहित को सत्येंद्र अपनी भांजी के जन्मदिन में शामिल कराने के लिए सलारपुर गांव ले गया था। सत्येंद्र उर्फ सत्य ने बताया कि उसने रोहित को रात करीब 11:15 बजे परी चौक पर छोड़ दिया था। आरोप है कि सत्येंद्र ने रोहित की हत्या कर शव नहर में बहा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर पुलिस पिसावा से रोहित का शव लेकर आई। इस मामले में गिरफ्तारी नहीं से नाराज परिजन और ग्रामीणों ने खेरली नहर पर जाम लगा दिया। सूचना पर एडीसीपी अशोक कुमार, एसीपी पवन गौतम, कोतवाली प्रभारी संजय सिंह, बिलासपुर पुलिस चौकी प्रभारी केदार सिंह समेत पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने परिजन को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। बाद में परिजन ने गांव में रोहित का अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें