ग्रेटर नोएडा। जीएल बजाज कॉलेज में बुधवार को सहज कर संवाद-2026 कार्यक्रम आयोजित हुआ। आयुक्त डॉ. यशोवर्धन पाठक ने शुभारंभ किया। इंडस्ट्रियल बिजनेस एसोसिएशन (आईबीए) के पदाधिकारियों ने ज्ञापन सौंपकर जीएसटी पंजीयन प्रक्रिया सरल करने, सहायता डेस्क स्थापित करने और इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) समस्याओं के समाधान की मांग की। अध्यक्ष अमित उपाध्याय ने रिफंड निस्तारण में तेजी और नोटिस प्रक्रिया में पारदर्शिता पर जोर दिया। राहुल अग्रवाल और सीए बिमल जैन ने जीएसटी परिषद के बदलाव बताए। ब्यूरो