जीएसटी से जुड़ी समस्याओं के समाधान की मांग
नोएडा (संवाद)। एंटरप्रेन्योर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को सेक्टर-148 स्थित कार्यालय में नव नियुक्त अपर आयुक्त परिक्षित खटाना से मुलाकात की। उन्होंने जीएसटी से जुड़ी समस्याओं के समाधान की मांग की। एनईए अध्यक्ष विपिन कुमार ने बताया कि सितंबर 2025 में लागू जीएसटी नेक्स्ट-जेन रिफॉर्म 2.0 के बाद कई वस्तुएं इनवर्टेड ड्यूटी के दायरे में आ गई हैं। इसके कारण उद्यमियों को रिफंड के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। अगले माह एनईए सभागार में उद्यमियों के साथ बैठक भी आयोजित की जाएगी।