-फोटो
नोएडा। गढ़ी चौखंडी गांव में बिजली का पोल गिरने की घटना पर भारतीय किसान यूनियन क्रांति के पदाधिकारियों ने इसे दुरुस्त करने की मांग की है। प्रदेशाध्यक्ष परविंदर सिंह यादव ने बताया कि बीते समय खंभा गिर गया था, जिससे बिजली की लाइनें गुजर रहीं थीं। इससे बड़ा हादसा हो सकता था। निगम पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कई स्थानों पर ऐसी ही स्थिति है। जहां बिजली के खंभे गिरने की स्थिति में हैं और लाइनें भी पुरानी हो चुकी हैं। व्यवस्था सुधारने के लिए विद्युत निगम के अधिकारियों से मांग की है। ब्यूरो