बिलासपुर (संवाद)। बिलासपुर से गड़ाना तक के 4.5 किलोमीटर लंबे जर्जर रास्ते को बनवाने की लोगों ने मांग की है। लोगों ने बताया कि यह रास्ता दो जिलों के गांवों को जोड़ता है। बिलासपुर निवासी बीना भाटी, डॉक्टर कपिल भाटी, देशराज भाटी, प्रताप सिंह, छीतर सिंह आदि ने बताया कि जर्जर मार्ग पर दुर्घटनाएं बढ़ रहीं हैं। यह रास्ता सिकंदराबाद तथा जेवर विधानसभा के बीच का है। रोजाना आने-जाने वाले वाहन चालकों को परेशानियां उठानी पड़ रहीं हैं। ग्रामीणों द्वारा कई बार संबंधित अधिकारियों को समस्या बताई लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।