सेक्टर-137 में सार्वजनिक ईवी चार्जिंग स्टेशन की मांग
नोएडा। शहर में लगातार बढ़ते इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए अब चार्जिंग स्टेशन की समस्या खड़ी होती जा रही है। सीमित चार्जिंग स्टेशन के चलते उन्हें काफी लंबा इंतजार करना पड़ता है या फिर उसके लिए मशक्कत करनी पड़ती है। इसी समस्या को दूर करने के लिए नोएडा फेडरेशन ऑफ अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशंस के सचिव व एक्सोटिका फ्रेस्को सोसाइटी के महासचिव सुरोजीत दास गुप्ता ने सांसद डॉ महेश शर्मा को पत्र सौंपा है। इसके माध्यम से सेक्टर 137 में सार्वजनिक चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने की मांग की है, ताकि स्थानीय लोगों को अपने वाहन चार्ज करने के लिए कहीं दूर न जाना पड़े। सांसद ने इसके लिए नोेएडा प्राधिकरण के सीईओ को पत्र लिखकर जल्द भूमि की पहचान कर चार्जिंग स्टेशन स्थापित कराने की बात कही है। ब्यूरो