ग्रेटर नोएडा के हल्दौना-तुगलपुर और इंडिया एक्सपो के बीच स्थित नाले के आसपास कूड़े का ढेर। संवाद
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। ग्राम हल्दौना-तुगलपुर और इंडिया एक्सपो मार्ट के बीच स्थित नाले के आसपास प्रदूषण कम करने के लिए ग्रामीणों ने प्राधिकरण से पौधे लगवाने की मांग की है। चौधरी शोभित दलगीर ने पत्र देकर नाले के दोनों किनारों पर पौधरोपण और उनकी देखभाल कराने की अपील की। ग्रामीणों ने नियमित सफाई, प्रदूषण के कारणों की जांच और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि इससे क्षेत्र हरा-भरा होगा और लोगों को स्वच्छ वातावरण मिल सकेगा।