दादरी स्थित जीटी रोड स्थित सहारा सिटी कॉलोनी में की गई तोड़फोड़ के विरोध में पंचायत करते हुए भा
दादरी (संवाद)।
जीटी रोड स्थित छपरौला गांव के पास सहारा सिटी कॉलोनी में हुई तोड़फोड़ के विरोध में भारतीय किसान यूनियन मंच ने पंचायत आयोजित की। पंचायत में प्रभावित परिवारों को राहत देने और मकानों का स्थायी समाधान कराने की मांग उठाई गई। राष्ट्रीय महासचिव मास्टर मनमिंदर भाटी ने कहा कि सैकड़ों परिवारों ने जीवनभर की जमा पूंजी लगाकर मकान बनाए हैं और बैंक से ऋण भी लिया है। अचानक हुई कार्रवाई से परिवार आर्थिक संकट में हैं। मंच ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर तोड़फोड़ रोकने और निवासियों के आशियानों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। पंचायत में विजय ठाकुर, गजराज चंदेल,अमित शर्मा और गौरव चौधरी अन्य मौजूद रहे।