फोटो
नोएडा। सेक्टर-15 स्थित नयाबांस फुटबॉल फिटनेस क्लब में खिलाड़ियों ने स्थायी गोलपोस्ट की मांग की है।यह काम उद्यान विभाग के माध्यम से कराया जाना है। अधिकारियों ने संबंधित विभाग से खेल मैदान में स्थायी गोलपोस्ट स्थापित कराने के लिए आवश्यक कार्रवाई और निर्देश जारी करने का अनुरोध किया था, ताकि खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं मिल सके, लेकिन छह महीने बीतने के बाद भी काम नहीं हो सका। इसे लेकर निवासियों की मांग है कि जल्द गोलपेस्ट बनाया जाए, ताकि खिलाड़ियों को राहत मिल सके।