फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: नोएडा के लिए पांच ई-बसें चलाने की मांग

Mon, 09 Nov 2026 09:52 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
जहांगीरपुर (संवाद)। नोएडा के लिए बसों की संख्या बढ़ाने की मांग को लेकर नगर पंचायत जहांगीरपुर के वार्ड नंबर सात के सभासद कुंवर सैन शर्मा ने जेवर विधायक ठाकुर धीरेंद्र सिंह को पत्र सौंपा है। उन्होंने जहांगीरपुर से नोएडा के लिए सुबह के समय पांच ई-बसें चलवाने की मांग की है। सभासद ने पत्र में बताया कि वर्तमान में जहांगीरपुर से नोएडा के लिए केवल बस का संचालन हो रहा है। इससे यात्रियों को पर्याप्त सुविधा नहीं मिल पा रही है। सुबह के समय नौकरी, कारोबार और अन्य जरूरी कामों से नोएडा जाने वाले लोगों को परेशानी होती है। उन्होंने यात्रियों की सुविधा को देखते हुए सुबह के समय पांच बसों का संचालन शुरू कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें