गुरुग्राम। सेक्टर-23 ए की आरडब्ल्यूए अध्यक्ष नीरू यादव ने सेक्टर मार्केट के सार्वजनिक शौचालय को चालू कराने की मांग की है। उन्होंने अतिरिक्त निगमायुक्त रविंद्र यादव और संयुक्त आयुक्त जयवीर यादव को पत्र लिखा है। इसमें लिखा गया है कि हजारों की संख्या में लोग सेक्टर के मार्केट और इसके साथ लगे ताऊ देवी लाल पार्क में आते हैं। यहां किसी तरह के पब्लिक टॉयलेट की सुविधा नहीं है। नव निर्मित टॉयलेट का प्रयोग वे नहीं कर पा रहे हैं। इसको लेकर शिकायत आ रही है कि निर्माण पूरा होने के बाद टॉयलेट का प्रयोग किसी निजी कार्य के लिए किया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों से पब्लिक टॉयलेट को शीघ्र लोगों के लिए खोले जाने की मांग की है। संवाद