रबूपुरा (संवाद)। बाजार में प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी के मुखौटों की मांग भी खूब हो रही है। मोदी योगी के पुतलों के साथ बाजार में डबल इंजन वाली पिचकारी भी आई है, जो लोगों की पसंद बनी हुई है। दुकानदार वीरेंद्र गर्ग ने बताया कि डबल इंजन वाली पिचकारी को लोगों को पसंद कर रहे हैं। दुकानदार हेमंत मित्तल ने बताया कि मोदी-योगी की पिचकारी और मुखौटों की मांग काफी ज्यादा है।