ग्रेटर नोएडा (संवाद)। आर्य प्रतिनिधि सभा के जिला उपाध्यक्ष डा. आनंद आर्य ने मुख्यमंत्री से गाजियाबाद बुलंदशहर रूट पर मेट्रो सेवा देनी की मांग की है। जन हित में गाजियाबाद से दादरी, सिकंदराबाद और बुलंदशहर तक भी मेट्रो का विस्तार किया जाए। जिससे आम लोगों के अलावा इस क्षेत्र में स्थित औद्योगिक इकाइयों में काम करने वाले हजारों श्रमिकों को भी इसका लाभ मिल सके।