फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जिला पर्यावरण कमेटी की बैठक करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। सेक्टर-77 स्थित प्रतीक विस्टीरिया सोसाइटी निवासी व सामाजिक कार्यकर्ता अमित गुप्ता ने जिला पर्यावरण कमेटी की बैठक करने के लिए जिलाधिकारी को ईमेल किया है। उन्होंने लिखा कि प्रदूषण से लड़ने के लिए जिले में एक जिला पर्यावरण कमेटी का गठन किया गया है, जहां पर हम प्रदूषण से संबंधित मुद्दों पर और उनके निस्तारण पर चर्चा करते हैं। पिछले काफी समय से कमेटी की बैठक नहीं हो रही। शुक्रवार को वायु प्रदूषण से संबंधित एक वृहद स्तर पर समीक्षा बैठक की गई थी लेकिन इसमें जिला पर्यावरण कमेटी के किसी भी सदस्य यह शहरवासियों को नहीं बुलाया गया। यदि इन्हें बुलाया जाएगा तो जनता की बात और ग्राउंड रिपोर्ट जानने में आसानी रहेगी। उन्होंने मांग है कि ऐसी बैठक में जिला पर्यावरण कमेटी के सदस्यों को जरूर बुलाएं और जल्द ही जिला पर्यावरण कमेटी की बैठक की जाए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें