जॉइंट की मरम्मत और खराब सील बदलने की मांग
नोएडा संवाद। सेक्टर-122 स्थित सस्पेंशन ब्रिज से वाहनों के गुजरते ही भनभनाहट की आवाजें आने लगी हैं। इसे लेकर लोगों ने नोएडा प्राधिकरण में शिकायत भी दर्ज कराई है। इसके अलावा जॉइंट की मरम्मत और खराब सील बदलने की मांग भी की गई है। करीब चार वर्ष पहले नोएडा प्राधिकरण द्वारा 28 वायर रोप पर आधारित इस सस्पेंशन ब्रिज का निर्माण किया गया था। पुल में तापमान के कारण होने वाले फैलाव और सिकुड़न को सुरक्षित ढंग से संभालने के लिए एक्सपेंशन जॉइंट लगाया गया था। आरोप है कि जॉइंट में लगी ईपीडीएम रबर सील सही तरह से काम नहीं कर रही है, जिसके कारण भारी वाहनों के गुजरते ही तेज आवाज सुनाई देती है।