फ़ोटो
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। ग्रेनो प्राधिकरण की सफाई व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। पर्यावरणविद प्रदीप डाहलिया ने 10 गांवों में सफाई कार्यों की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है। उन्होंने सैनी, सुनपुरा, खेड़ी भनोता, वैदपुरा, मिलक लच्छी, सादुल्लापुर, रोजा, जलालपुर, खैरपुर और पटवाड़ी गांवों में सफाई व्यवस्था की जांच कराने की मांग की। उनका कहना है कि कई जगह सफाई के नाम पर केवल कागजी कार्रवाई हो रही है। नालियों की सफाई और कूड़ा उठाने में लापरवाही बरती जा रही है।