फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: आवासीय सेक्टरों में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। सेक्टर डेल्टा-दो में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर निवासियों ने चिंता जताई है। उनका कहना है कि बीते कुछ समय से असामाजिक तत्वों की गतिविधियां बढ़ी हैं, जिससे आम नागरिक खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। कई स्थानों पर स्ट्रीट लाइटें खराब हैं, जिससे रात को कई बार घटनाएं हो चुकी हैं। डेल्टा-दो महासचिव आलोक नागर ने बताया कि शहर में आए दिन बढ़ती आपराधिक घटनाएं चिंताजनक हैं। हाल ही में साकीपुर श्मशान घाट में घटी घटना ने आसपास के सभी सेक्टरों में डर और असुरक्षा का माहौल पैदा कर दिया है। वही, उपाध्यक्ष रिंकू भाटी ने बताया कि रिहायशी क्षेत्रों के पास इस प्रकार की घटनाएं डर का माहौल पैदा करती हैं। पुलिस को सेक्टर के आसपास गश्त बढ़ानी चाहिए। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें