ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर स्थित पुलिस मुख्यालय पर बृहस्पतिवार को भाजपा नेता और भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने ग्रामीणों के साथ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने जमीन विवाद में पीड़ित पक्ष के सात लोगों पर मामले को फर्जी बताया। साथ ही डीसीपी सेंट्रल नोएडा शैव्या गोयल से मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। लखनावली गांव निवासी श्यामबीर सिंह विधूड़ी ने मंगलवार को गांव निवासी प्रकाश, शेरु, लोकमन शर्मा, कुश, टेका उर्फ देवनागर, तेजन और रामनिवास पर प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आरोप था कि जमीन पर कब्जे की नीयत से उनके मकान की बाउंड्रीवॉल गिराने की कोशिश की। पीड़ित पक्ष की पैरवी करते हुए पूर्व प्रधान और भाजपा के पूर्व प्रदेश संयोजक लोकमन शर्मा ने डीसीपी को दी शिकायत में कहा कि मिलीभगत के चलते बिना जांच पुलिस ने मामला दर्ज किया। जबकि बाउंड्रीवॉल गिराने या फायरिंग जैसी कोई घटना ही नहीं हुई।