ग्रेटर नोएडा। श्रीराम अपार्टमेंट सोसायटी के निवासियों ने अपार्टमेट ओनर्स एसोसिएशन(एओए) का चुनाव कराने की मांग डिप्टी रजिस्ट्रार से की है। लोगों का आरोप है कि छह महीने से निवासी चुनाव कराने के लिए प्रयासरत हैं लेकिन चुनाव नहीं हो रहे हैं। चुनाव कराने के लिए अधिकारी की भी नियुक्ति हुई थी, लेकिन किन्हीं कारणों से चुनाव संपन्न नहीं हो सका। लोगों ने बताया कि सोसायटी में 1950 फ्लैट हैं। निवासियों की सुरक्षा, सुविधाओं के साथ अनुशासन बनाए रखने के लिए जल्द से जल्द चुनाव कराए जाने की जरूरत है। ब्यूरो