फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: शिव नादर विवि में छात्रा की हत्या की उच्च स्तरीय जांच की मांग

Sun, 04 Jun 2023 12:24 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
शिव नादर विवि में छात्रा की हत्या की उच्च स्तरीय जांच की मांग
विज्ञापन

- पिता ने कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी से मिलकर सौंपा ज्ञापन, पुलिस ने परिजनों के आरोपों के संबंध में विवि प्रशासन को भेजा नोटिस
संवाद न्यूज़ एजेंसी
दादरी। शिव नादर विश्वविद्यालय में 18 मई को छात्रा नेहा चौरसिया की गोली मारकर हत्या के मामले में पिता व अन्य परिजनों ने शनिवार को कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी को कानपुर के सर्किट हाउस में ज्ञापन सौंपा। परिजनों ने कॉलेज प्रशासन की लापरवाही से बेटी की हत्या और पुलिस के जांच में ढुलमुल रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग की। वहीं, स्थानीय पुलिस ने इस मामले में विवि प्रशासन को नोटिस भेजने की जानकारी दी है।
विज्ञापन


18 मई को शिव नादर विश्वविद्यालय परिसर के डायनिंग हॉल के बाहर छात्रा नेहा चौरसिया को सहपाठी अनुज ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद अनुज ने खुद को गोली पर खुदकुशी कर ली थी। अनुज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस वीडियो को अनुज ने विवि प्रबंधन को ईमेल के माध्यम से भेजा था। नेहा के पिता राजकुमार चौरसिया व अन्य परिजनों ने मंत्री नंद गोपाल नंदी को बताया कि इस वीडियो व नेहा के 14 मार्च को विवि प्रशासन को किए गए ई-मेल के आधार पर उन्होंने दादरी थाने में केस दर्ज कराया था। लेकिन अब तक इस मामले में ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। परिजनों ने कहा, मामले में सात से दस दिन में कार्रवाई का आश्वासन दिया गया था, लेकिन अभी तक ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। हालांकि पुलिस इस मामले में अनुज को पिस्टल उपलब्ध कराने वाले तीन आरोपियों को जेल भेज चुकी है। हत्या के केस में पुलिस ने कानपुर के युवक, मेसकर्मी, वीडियो ग्राफर को नामजद करते हुए विवि प्रशासन पर भी केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें