फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: फ्लैटों पर मालिकाना हक दिलाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। औद्योगिक सेक्टर साइट-सी की शिवालिक होम्स सोसाइटी के निवासियों ने यूपी के औद्योगिक मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी से मालिकाना हक दिलाने की मांग की है। बृहस्पतिवार को औद्योगिक मंत्री यमुना सिटी में एक ट्रैक्टर कंपनी की आधारशीला रखने के कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। निवासियों ने सोशल मीडिया के माध्यम से मांग की कि यहां के खरीदार 10 साल से मालिकाना हक मिलने का इंतजार कर रहे है लेकिन यूपीसीडा की तरफ से कोई मदद नहीं मिल रही है। आरसी जारी करने के बाद भी बिल्डर से वसूली नहीं हो रही है। जिले में आगमन पर यूपीसीडा के अफसरों से जवाब तलब करने और कोई रास्ता निकालने की मांग की है। ताकि रजिस्ट्री हो सकें। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें