समालखा। रविदास समाज कल्याण सभा ने आईपीएस अधिकारी वाई पूरण कुमार की आत्महत्या की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए परिवार के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की है। सभा के प्रधान राजेंद्र कुमार ने बताया कि सभा के पदाधिकारियों व प्रबुद्ध लोगों की शनिवार को बैठक की। उन्होंने बताया कि संस्था इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। संस्था ने पीड़ित परिवार की ओर से दर्ज प्राथमिकी में नामजद आरोपी अधिकारियों को तुरंत गिरफ्तार किया जाएं। मौके पर रामकिशन गुर्जर, सुरेंद्र भापरा, महेंद्र, रोहताश दाबडा, पालेराम, राजेंद्र, रणधीर, धर्मवीर, सुरेंद्र व दीपक मौजूद रहे। संवाद