नोएडा। सेक्टर-22 भवन संख्या एच-1 से एच-36 तक नाली बनाने के लिए पत्र लिखा गया। आरडब्ल्यूए सेक्टर 22 एच ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप वोहरा ने बताया कि वह पिछले 25 वर्षों से अनुरोध कर रहे हैं। अब जाकर प्राधिकरण ने इस कार्य को कराने के लिए स्वीकृति दी है और टेंडर जारी किया, लेकिन पिछले दो माह से इस कार्य का अनुबंध नहीं बन पा रहा है। ऐसे में उन्होंने जल्द इस कार्य को शुरू करवाने मांग की है, ताकि बारिश में इन भवनों के आगे होने वाले जल भराव से बचा जा सके। ब्यूरो