जेवर की 22 डी सोसाइटी में में जाम पडी नाली । संवाद
फोटो -
- 22 डी सोसाइटी में नालियां चोक होने से लोग परेशान
यमुना सिटी (संवाद)। जेवर की 22 डी सोसाइटी में नालियों की नियमित सफाई नहीं होने से निवासी परेशान हैं। लोगों का कहना है कि सफाई के अभाव में नालियों में कूड़ा जमा हो रहा है, जिससे पानी की निकासी प्रभावित हो रही है। इससे आसपास रहने वाले लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। निवासियों ने मांग की है कि नालियों की नियमित सफाई कराई जाए और उन्हें खुला छोड़ने के बजाय ढकने की व्यवस्था की जाए। इससे कूड़ा गिरने से रोका जा सकेगा और सफाई व्यवस्था बेहतर होगी।